अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम के विकास के लिए लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से मास्टर प्लान पर काम किया जा रहा है। इसके तहत श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जबकि मंदिर की प्राचीन पहचान को भी सुरक्षित रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर धाम आगमन के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं, जिससे स्थानीय पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिला है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 
