अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के गरुड़ाबाज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं…बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल का भी संकल्प ले।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र का समग्र विकास, वृद्ध जागेश्वर मंदिर तक पेयजल योजना, ऐरावत गुफा, जटा गंगा उद्गम स्थल, कोटिलिंग और अन्य धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास, आरतोला में राज्य अतिथि गृह का निर्माण तथा जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर और आरतोला क्षेत्र में नए मोबाइल टावर लगाने की घोषणा शामिल है।
इसके अलावा आरतोला पार्किंग को मल्टीलेवल पार्किंग में विकसित किया जाएगा। आरतोला से जागेश्वर मार्ग पर आरसीसी नाली और सड़क के किनारों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा…जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। दन्या डिग्री कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू करने की भी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी 
