देहरादून। राजधानी देहरादून में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से एक किशोर की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच डॉक्टरों और एक निजी अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति के 15 वर्षीय बेटे को वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में किशोर के दाहिने हाथ और दाहिने गुर्दे में चोट आई थी।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं किया गया। बाद में किशोर के हाथ का ऑपरेशन किया गया और इसके बाद दाहिने गुर्दे की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन कर दिया गया। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।
परिवार का कहना है कि जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई, तब अस्पताल ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया…जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही को मौत का कारण बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का रुख किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पांच डॉक्टरों और अस्पताल संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 

