ऊधम सिंह नगर। जिले में ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों और न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने केलाखेड़ा और बाजपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई और जहां आवश्यकता महसूस हुई…वहां कार्रवाई भी की गई।
केलाखेड़ा में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। स्कूल और अस्पताल के आसपास लगे कुछ लाउडस्पीकर हटवाए गए। संबंधित प्रबंधन समितियों को भविष्य में सभी नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं बाजपुर में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने लाउडस्पीकरों की आवाज और उनकी स्थापना की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकांश स्थानों पर व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली। कुछ जगहों पर अधिक ऊंचाई पर लगाए गए लाउडस्पीकर हटवाकर संबंधित प्रबंधन समितियों को सौंप दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न्यायालय के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। यदि भविष्य में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
