पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के बस्तड़ी गांव में पंचायत चुनाव के दौरान एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। गांव के लोगों ने 31 वर्षीय चंद्रशेखर भट्ट को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुनकर यह संदेश दिया कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके कद से नहीं…बल्कि उसके काम और व्यवहार से होती है।
करीब तीन फीट लंबे चंद्रशेखर भट्ट, जिन्हें गांव में सभी लोग ‘चन्नू’ के नाम से जानते हैं, राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर हैं। वह लंबे समय से गांव के सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

उनकी इसी कार्यशैली और लोगों के बीच अच्छी छवि के कारण उपप्रधान पद के लिए किसी अन्य व्यक्ति ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध उपप्रधान घोषित कर दिया गया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंद्रशेखर भट्ट ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि वे गांव के विकास, पारदर्शिता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि समाज में सम्मान व्यक्ति के कद से नहीं…बल्कि उसके अच्छे कार्यों और सेवा भावना से मिलता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
