कोटद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने उद्यान विभाग के पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
ऋतु खण्डूड़ी ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य मिलता है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ पौधों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे ग्राफ्टिंग (कलमबंदी) कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से बेहतर गुणवत्ता वाले फलदार पौधे तैयार किए जा रहे हैं…जिससे किसानों और बागवानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने उद्यान विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इस अवसर पर पार्षद जे.पी. ध्यानी, कुंज बिहारी भट्ट, अरविंद शर्मा, अक्षिता भट्ट, डॉ. प्रशांत राठौर, उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
