Rudrapur News: उत्तराखंड में लगातार शिक्षकों की शिकायत सामने आ रही है। इससे पहले एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया तो पहाड़ में प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया। अब खबर ऊधम सिंह नगर से आयी है। जहां एक शिक्षक ने डस्टर मारकर छात्रा का सिर फोड़ दिया। गजब की बात यह है कि इससे पहले भी इसी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्र को लात मारकर कक्षा से बाहर निकाल दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से अभिभावकों में आक्रोश है।
यह पूरा मामला गदरपुर ब्लाॅक के जयनगर राजकीय इंटर काॅलेज का है। इस स्कूल में छात्र-छात्रा दोनों पढ़ते हैं। तीन दिन पहले एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर लात मार स्कूल से बाहर निकालने के आरोप लगाया था। जिसके बाद मामला गरमा गया था। इस मामले पर स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद मामले की शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य से की थी। सीईओ ने गदरपुर खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच सौंपते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
अब मामला शनिवार का है, फिर से एक और मामला हो गया। कक्षा 12वीं की छात्रा पढ़ाई कर रही थी। इस बीच एक शिक्षक ने उसके सिर पर डस्टर मार दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। छात्रा की आंख बाल-बाल बची। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
गुस्साएं अभिभावकों ने ऐसे शिक्षकों के स्थानांतरण करने एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी। बच्चों संग इस प्रकार का हिंसक व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जांच में मामला सही पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
