केदारनाथ : विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।
कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली गौरीकुंड से धाम के लिए रवाना हो चुकी है और मार्ग में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल, आवास और खान-पान की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके अलावा पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है और हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालयों के साथ गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।
इस बीच मंदिर समिति ने एक अहम निर्णय लेते हुए केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल ले जाना, फोटो-वीडियो बनाना और रील्स रिकॉर्ड करना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा नजर आ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
