टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। यह आयोजन भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण आयोजन में भारतीय सेना के 100 जांबाज जवानों के साथ देशभर से आए करीब 200 ट्रैकर्स ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने केदार-बद्री ट्रेल पर हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी की।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक साहसिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और ऐतिहासिक मार्गों को जोड़ने वाला अनूठा प्रयास भी है, जिसमें प्रतिभागियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ और पंच केदार से जुड़े मार्गों का अनुभव लिया।
मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करती है…बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित भी करती है। इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औली, ऋषिकेश, मुनस्यारी और टिहरी झील जैसे क्षेत्र आज साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहे हैं। राज्य सरकार एंगलिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता
हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम 
