देहरादून : राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है…जहां बदमाशों ने भाजपा नेता पर हमला कर उनका अपहरण करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस को दी शिकायत में नयागांव सेवलाखुर्द निवासी हर्ष वालिया ने बताया कि 18 अप्रैल को वह एक विवाद के सिलसिले में क्लेमेनटाउन थाने गए थे…जहां दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पीड़ित के अनुसार 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड क्षेत्र में एक दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले एक कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और पीछे से आ रही दूसरी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी…जबकि अन्य आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की।
पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए…जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पास के एक मकान की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
