ग्रीष्म ऋतु में हीटवेव से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने सम्बन्धी ।
उपर्युक्त विषयक मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को ग्रीष्म ऋतु में हीट वेव के दौरान सम्भावित आपदाओं/आकस्मिकताओं से बचाव हेतु विभागीय तैयारी एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक निम्नलिखित निर्णय लिये गयेः-
- गर्मियों के मौसम में प्रत्येक विद्यालय में नियमित अंतराल पर वाटर बेल बजाई जाय, जिससे प्रत्येक छात्र-छात्रा नियमित अंतराल पर पानी पी सके और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो सके।
- प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया जाय।
- समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय। इस हेतु आवश्यकतानुसार विद्यालय के समय में भी परिवर्तन भी किया जा सकता है।
- कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस और आवश्यक दवाईयां सुनिश्चित की जाय।
- छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दी जाय।
- विद्यालय स्तर पर हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया जाय।
- ग्रीष्म ऋतु के दौरान तेज धूप में छात्र-छात्राओं खेल-कूद व अन्य गतिविधियां न कराई जाय।
- विद्यालय अवकाश के बाद छात्र-छात्राओं को समूह में घर भेजा जाय, ताकि आपात स्थिति में सहयोग प्राप्त हो सके।
अतः निर्देशित किया जाता है कि छात्र-छात्राओं को हीटवेव से बचाव हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। प्रकरण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा है, अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

