नई दिल्ली- विज्ञान भवन में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की उपस्थित में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किए गए हैं।
उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन हिली एरियाज, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘गोवर्धन’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट’’, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘ग्रे वाटर मैनेजमेंट’’ तथा वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन ओडीएफ प्लस ‘‘फीकल स्लज मैनेजमेंट’’ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मिशन निदेशक श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव तथा अपर सचिव श्रीमती नितिका खंडेलवाल द्वारा केंद्रीय मंत्री जी के कर कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर राज्य की ओर से कई अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जिला विकास अधिकारी देहरादून, जिला पंचायत अधिकारी देहरादून, जिला विकास अधिकारी चंपावत, परियोजना अधिकारी अल्मोड़ा, जिला अधिकारी चमोली, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल, जिला विकास अधिकारी चंपावत तथा राज्य की ओर से संबंध श्री वीरेंद्र भट्ट, श्री संजय पांडे द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
