Uttarakhand Weather Update- उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार हैं , मौसम विभाग ने दी चेतावनी, उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद हैं , सितंबर में अत्यधिक वर्षा के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वर्षा से कुछ राहत है। हालांकि, अभी मानसून उत्तराखंड से विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछार पड़ सकती हैं। इसके बाद पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों का डेरा रह सकता है। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
