देहरादून: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सितंबर महीने के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का यह कदम बैंक हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए उठाया गया है। समय से पहले वेतन और पेंशन जारी होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान संबंधी परेशानी से बचाने की कोशिश की जा रही है।
वित्त विभाग की ओर से 25 सितंबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित कोषागार अधिकारियों को सितंबर महीने का वेतन और पेंशन 26 सितंबर शनिवार तक जारी करना सुनिश्चित करने को कहा है।
निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर 2026 के भुगतान की प्रक्रिया बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले पूरी की जानी है।
सरकार ने भुगतान के साथ लेखांकन प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति साफ की है। सितंबर महीने के वेतन और पेंशन की देय राशि का निर्धारण पूरे महीने के आधार पर किया जाएगा। अगर भुगतान के बाद किसी तरह के समायोजन की जरूरत सामने आती है तो उसका हिसाब अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन में किया जाएगा।
यानी बैंक हड़ताल से पहले सितंबर महीने का वेतन और पेंशन जारी करने की तैयारी पूरी की जा रही है…ताकि हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

