उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद


देहरादून। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी 13 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मौसम विभाग ने 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात


भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग और कुमाऊं मंडल के छह जिलों में शनिवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड

देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में भी रेड अलर्ट के चलते स्थानीय प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। आपदा की स्थिति में लोग 1070 टोल-फ्री नंबर या 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें