उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

टिहरी : टिहरी जिले के कौड़ियाला क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया…जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि सात लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे ब्यासी के पास सड़क किनारे सरियों से लदा एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
Ad

कार में कुल आठ लोग सवार थे…जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे में धूमा देवी (55) पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF

घटना में घायल अन्य सात लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया…जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें