रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक उद्योगपति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 90 लाख रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
घटना किच्छा की आवास विकास कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ राइस मिलर राजेंद्र अग्रवाल का परिवार 18 अप्रैल को रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया हुआ था। दो दिन बाद जब परिवार घर लौटा, तो घर के हालात देखकर सभी के होश उड़ गए।
घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व लॉकरों को तोड़ा गया था। चोर नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। चोरी की कुल कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए।
हालांकि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दो संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता 
