उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब स्वच्छ और शुद्ध भोजन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। यात्रा मार्ग पर होटल और ढाबों की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीमों और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात कर दी हैं। ये टीमें भोजन की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
Ad

विभाग ने यात्रा मार्ग के प्रमुख शहरों में होटल और ढाबा संचालकों के साथ संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया है…ताकि यात्रियों को साफ-सुथरा और मिलावट रहित भोजन मिल सके।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है…जो नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता की जांच करेंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 18001804246 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है…जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति

आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर उत्तरकाशी, श्रीनगर, देवप्रयाग, चंबा, रुद्रप्रयाग सहित कई स्थानों पर 250 से अधिक होटल कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

विभाग द्वारा “ईट राइट अभियान” के तहत होटल संचालकों को खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने और इस्तेमाल किए गए तेल को बायोफ्यूल के लिए देने की सलाह भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में उनका सुरक्षित और स्वच्छ भोजन प्राप्त करना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही ग्रीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें