कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला
कालाढूंगी। रामनगर रोड में नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ठेले के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला उधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप बेल के जूस का ठेला लगाता था।
सोमवार को भी वह ठेले पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तभी दोपहर करीब पौने दो बजे कालाढूंगी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (यूके 04एक्यू 8017) सामने चल रही दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ठेले में जा घुसी। ठेले के परखच्चे उड़ाते हुए कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में ठेले पर खड़े अभिषेक को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 

