उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कपकोट से विचला दानपुर की ओर जा रही बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब शामा भनार के पास लाथी-माजखेत सड़क पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 11 बराती घायल हो गए हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और SDRF की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को पहले कपकोट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बागेश्वर प्रियंका रानी और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने हालात का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी साझा की। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 


