शुगर पेशेंट बनकर पहुंची गदरपुर एसडीएम
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर लंबे समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था।मामला दिनेशपुर का है, जहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस घोटाले का पर्दाफाश किया।इस पूरे खुलासे में अहम भूमिका निभाई उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने, जिन्होंने खुद मरीज बनकर आरोपी तक पहुंच बनाई।
दरअसल जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक कथित डॉक्टर गलत इलाज कर रहा है।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक शुगर की गोलियां मिलाकर मरीजों को दे रहा था।इसके बाद प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें पुलिस, आयुर्वेद विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर और जीएसटी टीम शामिल रही।मौके से भारी मात्रा में दवाएं, करीब 60 हजार शुगर की गोलियां, विटामिन डी, खाली पैकेट और मशीनें बरामद की गईं।चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं थी, फिर भी वह लंबे समय से इलाज कर रहा था।छापेमारी के दौरान एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।साथ ही, बारासिंघा के सींग मिलने पर वन विभाग ने भी मामला दर्ज किया है।प्रशासन के मुताबिक आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा था और वह दवाइयां देश-विदेश तक भेज रहा था।फिलहाल आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी दवाओं का सेवन तुरंत बंद करें और स्वास्थ्य जांच कराएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
