उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसी कड़ी में कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 8112 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं…जिससे यात्रा व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वाहन स्वामी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हल्के मोटरयान के लिए 400 रुपये और मध्यम एवं भारी मोटरयान के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
Ad

ऑनलाइन आवेदन के बाद वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं। इनमें मार्ग परमिट, टैक्स जमा प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन की फिटनेस जांच भी की जाती है। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी

यह ग्रीन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा, जिसमें वाहन से जुड़े सभी आवश्यक विवरण दर्ज होंगे। यह व्यवस्था केवल कमर्शियल वाहनों के लिए लागू की गई है, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें