Haldwani News: बीते दिनों महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में परिवहन निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया, और परिचालक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दे कि तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहा था। बताया जाता है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया।
इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बात बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत की जिसके बात पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया था। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ।
मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष श्रेणी वाले परिचालक तरनजीत सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए चालक कुलदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने साफ कहा की निगम की छवि को घूमिल करने वालो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
