बागेश्वर- भारी बारिश के चलते पहाड़ों का सफर जोखिम भरा साबित हो रहा है। यहां पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडलसेरा पीपीलचौक निवासी 57 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद मंगलवार को अपनी स्कूटी यूए 02, 2469 में बैठकर मछली मारने के लिए थुनई के पास नदी में जा रहा था। अचानक मिहीनिया के समीप उसकी स्कूटी सड़क में आए मलबे में फंस गई। जिससे निकालते समय अचानक पहाड़ी से आए मलबे एवं बोल्डर की चपेट में आकर वह वही पर दब गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके पश्चात शव को मलवे से बाहर निकाला गया। वही तुरंत उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में पहुंचे परिजनों का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक तहसील में मीट व मुर्गे की दुकान चलाता था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


