उत्तराखंड: अब तक का सबसे लंबा और भारी पकड़ा गया अजगर, वन विभाग भी हुआ हैरान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: अब तक का सबसे लंबा और भारी पकड़ा गया अजगर, वन विभाग भी हुआ हैरान-

उत्तराखंड के जंगल वन्यजीवों के लिए महफूज है नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के काशीपुर गौशाला क्षेत्र से अब तक का सबसे लंबा और वजनदार पायथन (अजगर) पकड़ा गया है. इस विशालकाय अजगर का वजन 1 क्विंटल 75 किलो से अधिक और लंबाई 20 फीट से ज्यादा बताई जा रही है. वन विभाग की ‘सेव द स्नेक’ टीम ने इस अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोडा है.

तराई पश्चिमी के मैदानी क्षेत्रों में लगातार आबादी वाले इलाकों में सांपों के निकलने की घटनाएं सामने आती रहती है, जिनको तराई पश्चिमी विभाग द्वारा रेस्क्यू कर घने जंगल में आजाद किया जाता है.

तराई पश्चिम में कार्यरत सांपों के रेस्क्यू करने वाले तालिब हुसैन ने बताया कि उनको रेंज अधिकारी द्वारा सूचना दी गई थी की तराई पश्चिमी के अंतर्गत आने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी में एक घर के पास खेत में एक विशालकाय अजगर घुस आया है, इस सूचना पर उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर इस विशालकाय अजगर को बमुश्किल रेस्क्यू किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….

वन विभाग के अनुसार, तराई पश्चिमी के मैदानी इलाकों में अजगरों और अन्य सांपों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं. मानसून के बाद अक्सर सांप अपने प्राकृतिक आवासों से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं. विभाग की ‘सेव द स्नेक’ टीम लगातार ऐसे सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी क्षेत्र में अजगर या अन्य सांप दिखाई दें, तो वे स्वयं कोई कार्रवाई न करें और तुरंत वन विभाग या ‘सेव द स्नेक’ टीम को सूचित करें. अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन इनका आकार और ताकत किसी भी इंसान या पालतू जानवर के लिए खतरनाक हो सकती है.

इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. स्थानीय लोगों के लिए यह अजगर देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं था

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें