- उत्तराखंड के चार जिलों में दो दिन बारिश के आसार
देहरादून। प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। उधर, बदरीनाथ में रविवार रात और सोमवार सुबह बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड से बदरीनाथ के पास रड़ांग, कंचनगंगा सहित अन्य गदेरे जम गए। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में धूप खिली रही। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम
तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चमोली के डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम व हनुमान चट्टी से आगे भारी मात्रा में बर्फ और पाला जमा है। बदरीनाथ में रात में तापमान माइनस में चल रहा है।
कम बर्फबारी से खेलो इंडिया ‘शीतकालीन खेल’ स्थगित
गुलमर्ग। पांचवें खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का दूसरा चरण पर्याप्त बर्फबारी नहीं होने से स्थगित कर दिया गया। नई तारीखों का ऐलान मौसम अनुकूल होने पर किया जाएगा। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, शीतकालीन खेलों का जम्मू-कश्मीर चरण स्थगित कर दिया गया है। गुलमर्ग में अल्पाइन स्कीइंग, नोर्डिक स्कीइंग, स्की पर्वतारोहण और स्नोबोर्डिंग स्पर्धाएं होनी थीं। पहला चरण लेह में जनवरी में हुआ जिसमें आइस हॉकी और आइस स्केटिंग स्पर्धाएं हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
