उत्तराखंड की कोटद्वार की रिखणीखाल ब्लॉक की नावे मल्ली गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में बल्ली के सहारे रस्सी से लटका मिला। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
लोगों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दी, मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक मृतक दीवान सिंह 39 वर्ष पुत्र उदयसिंह की नावे मल्ली गांव में परचून की दुकान और चक्की है। परिवार में माता पत्नी और बच्चे रहते हैं मृतक की पत्नी वीणा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। और कुछ दिनों से बच्चों के साथ अपने मायके मुरादाबाद गई थी।

लोगों ने बताया कि शाम को दीवान सिंह अपने घर पर ही था शाम को करीब 8:00 बजे जब परिजन उसके कमरे में गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीवान सिंह बल्ली पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। फिलहाल राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 


