उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रहने वाले अंकित बलूनी एयरफोर्स में पायलट बन गए हैं। हैदराबाद स्थित एयर फ़ोर्स अकादमी से पास आउट होकर अंकित वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने। बेटे की उपलब्धि से परिजनों में जहां खुशी का माहौल है वहीं लोगों का बधाइयों का सिलसिला जारी है।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के किल किलेश्वर चौरास के रहने वाले अंकित बलूनी का परिवार इस समय हरिद्वार में रहता है और अंकित के पिता चंद्रमोहन बलूनी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता ग्रहणी है अंकित की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। और हाई स्कूल इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने ऋषिकेश में ग्रहण की।
एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बने अंकित ने देहरादून स्थित डीबीएस पीजी कॉलेज से स्नातक किया है इसके बाद उन्होंने एयर फोर्स कंबाइंड एडमिशन टेस्ट पास कर हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। यहां कठिन परिश्रम अभ्यास कर अब वह वायुसेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में जहां खुशी का माहौल है वहीं लोग अंकित की उपलब्धि पर बधाइयां दे रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
