देहरादून। गंगा नदी में डूबकर लापता हुए लोगों की तलाश में जुटी राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम को शनिवार को बड़ी सफलता मिली। सर्च अभियान के दौरान पशुलोक बैराज क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि ये शव उन लोगों के हैं…जो पिछले दिनों अलग-अलग स्थानों पर गंगा में डूबने के बाद लापता हो गए थे।
SDRF की टीम पिछले कई दिनों से गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों में खोज अभियान चला रही थी। इस दौरान विशेषज्ञ गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही थी। शनिवार को पशुलोक बैराज के चैनल में तीन शव दिखाई देने पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
टीम ने बैराज में मौजूद मशीनरी की सहायता से सावधानीपूर्वक तीनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया। परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त में शवों की पहचान ग्वालियर निवासी शैलेंद्र महावर, गौतम बुद्ध नगर निवासी शौर्य नागर और दिल्ली निवासी मनीष आर्य के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार शैलेंद्र महावर फूलचट्टी क्षेत्र में गंगा में डूब गए थे…जबकि शौर्य नागर तपोवन के साईं घाट पर हादसे का शिकार हुए थे। वहीं मनीष आर्य चंद्रेश्वर घाट पर डूबे दंपति में से लापता व्यक्ति थे…जिनकी कई दिनों से तलाश की जा रही थी।
शवों की पहचान होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बीच SDRF ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से नदी किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि मानसून के दौरान गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
SDRF ने लोगों से केवल सुरक्षित और चिन्हित घाटों पर ही स्नान करने, प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 