चंपावत। जिले के बनबसा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। चंपावत एसओजी में तैनात एक जवान की जिम में व्यायाम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बनबसा के भजनपुर निवासी 38 वर्षीय गिरीश भट्ट शुक्रवार शाम एक जिम में नियमित रूप से व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिम में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि विस्तृत चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
गिरीश भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में बनबसा में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गिरीश भट्ट चंपावत एसओजी के सक्रिय और कर्तव्यनिष्ठ जवानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके सहयोगी उन्हें मेहनती और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों, जवानों, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गिरीश भट्ट के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं बनबसा के शारदा घाट श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया…जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 