रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नानकमत्ता क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान करीब दो एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की अपराध और नशे के खिलाफ सख्त नीति के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत की गई। संयुक्त अभियान में पुलिस, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पीएसी और फायर सर्विस की टीम शामिल रही।

जांच में सामने आया कि नानकमत्ता क्षेत्र के निवासी तारा सिंह और उसके परिजनों ने सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर रखा था। प्रशासन द्वारा आवश्यक नोटिस और कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।
शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल में बंद है। उसके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान भी लगातार चलाया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 