हल्द्वानी: भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से शनिवार को स्वराज आश्रम कांग्रेस भवन में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र पत्रकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को समाज और जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष रूप से सामने लाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जनता की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को सही तरीके से उजागर करना मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है।
बैठक में यह भी कहा गया कि जो पत्रकार या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निष्पक्षता के साथ जनता के मुद्दों को उठाते हैं…उन्हें किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी आने पर भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना और आम लोगों की आवाज को देशभर में प्रमुखता से उठाना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस विभिन्न माध्यमों के जरिए जनता से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के सूचना अधिकारी फैज महमूद, जिला महासचिव सैयद अमान, सैयद सलमान, जिला अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव अनस हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, जिला सचिव फरमान, जिला सचिव मनदीप सिंह गुजराल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
