रामनगर मे पुष्पा कुमारी बनी एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ
रामनगर : पंखों से नही हौसलों से उड़ान होती है, मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए अपनी अथक मेहनत के दम पर पुष्पा कुमारी रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बन गयी है। रामनगर के मुख्य बाजार के वार्ड संख्या 5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, गाॅधी गली, नई लाईन, सराय गली में बीएलओ का प्रभार देख रही जीपीपी कन्या इण्टर काॅलेज की स्पोर्टस टीचर पुष्पा कुमारी के द्वारा प्री एसआईआर से लेकर अब दिन रात की अथक मेहनत के दम पर 850 मतदाताओं के डबल फार्म यानि 1700 फार्म भरकर शनिवार 20 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी गयी है जिस हेतु उपजिलाधिकारी रामनगर ने श्रीमती पुष्पा के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी है।
श्रीमती पुष्पा ने अपनी सफलता का श्रेय उपजिलाधिकारी रामनगर व बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चौपड़ा व सहयोगी जीपीपी लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डाॅ. जफर सैफी, बीजेपी से बीएलए ममता गर्ग, काॅग्रेस से बीएलए जहीर अब्बास व मतदाताओं को दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिये उन्होंने अपनी छः वर्षीय मासूम बिटिया दार्शी गुसाई को अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाई के साथ पहाड़ स्थित उनके पैतृक गाॅव भेज दिया।
बीएलओ ने बताया कि वार्ड की दो मानसिक रोगी माॅ-बेटी के फॉर्म भरने में कुछ समस्याएं प्राप्त हुई, परन्तु उनका फार्म भर दिया गया। उन्होंने सभी मतदाताओं से उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार
हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका 

