- नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, तीन करोड़ की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एक सफल अभियान चलाते हुए तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशों के तहत की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शंकर फार्म कट के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सानू, खुर्शीद और आसमा शामिल हैं, जो पहले भी एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुके हैं। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि स्मैक फतेहगंज पश्चिमी निवासी रिफाकत से लाकर सितारगंज में वितरित की जा रही थी। रिफाकत के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह भी पहले जेल जा चुका है। इस कार्रवाई के माध्यम से ऊधम सिंह नगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ एक मजबूत संदेश देना चाहती है। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे राज्य के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को मजबूती मिलेगी। इस सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई है, जिसमें थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह विष्ट और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
