देहरादून: दीवाली पर इस साल ऊर्जा के तीनों निगमों के 3500 उपनल कर्मियों को अनुग्रह राशि के रूप में बोनस मिलेगा। अभी तक ऊर्जा निगम को छोड़ बाकि दोनों निगमों में कर्मचारियों को ये लाभ मिलता रहा है।
ऊर्जा निगमों के उपनल कर्मचारियों के साथ ही स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को भी अनुग्रह राशि का भुगतान होगा। पिटकुल और यूजेवीएनएल में दीवाली बोनस का भुगतान प्रोत्साहन राशि के रूप में पहले से होता आया है। ऊर्जा निगम की वित्तीय स्थिति के कारण अभी तक यहां के उपनल और स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों को ये लाभ नहीं मिल रहा था। उपनल कर्मचारियों के आंदोलन नोटिस और पुरानी मांगों का निस्तारण न होने से वे नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी दूर करने और आंदोलन को स्थगित कराने को शनिवार को ही तीनों निगमों के एमडी के साथ उपनल कर्मचारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि ऊर्जा निगम के

उपनल कर्मचारियों को भी दीवाली पर बोनस के रूप में अनुग्रह राशि का भुगतान होगा। साथ ही एसएचजी कर्मियों को भी लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा। उपनल कर्मचारियों ने शासन के निर्देश पर हुए तीनों निगमों के S मैनेजमेंट की ओर से बुलाई गई बैठक पर आभार जताया।
- रात्रि पाली भत्ता बढ़ेगा
तीनों निगमों के उपनल कर्मचारियों का रात्रि पाली भत्ता और विशेष ऊर्जा भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। नियमित कर्मचारियों का रात्रि पाली भत्ता और विशेष ऊर्ज भत्ता भी बढ़ाया गया है। उपनल कर्मचारी इन भत्तों को लेकर दबाव बनाए हुए थे।
- डीए बहाल करने की मांग
उपनल कर्मचारियों ने शासन स्तर पर स्थगित किए गए डीए को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की। विद्युत संविदा एकता मंच के संयोजक विनोद कवि ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद पहले डीए का लाभ देने के आदेश किए गए। बाद में 24 घंटे के भीतर महंगाई भत्ता स्थगित कर दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
