Bazpur News: लगातार दो दिनों से उत्तराखंड का ऊधमसिंहनगर जिला चर्चाओं में है। पहले यूपी पुलिस की क्रास फायरिंग के दौरान जेष्ठ ब्लाॅक प्रमुख की पत्नी की हत्या हो गई, इस वारदात से पुलिस संभली ही नहीं थी कि सुबह-सुबह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पहले बाजपुर में एक सगे भाई ने अपने ही भाई को सरेआम चाकू घोंप दिया। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार बाजपुर के ग्राम कनौरा में दो सगे भाइयों मोहम्मद हसन व फारुख पुत्रगण बाबू मास्टर के मध्य आपसी जमीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों के परिवार एक-दूसरे से रंजिश रखते हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोनों भाइयों के बीच एक परचून की दुकान पर कहासुनी हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की व हाथापाई के साथ ही मारपीट होने लगी।
आरोप है कि फारुख ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद हसन को घोंप दिया। जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल हो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दोराहा चैकी की पुलिस ने मौक मुआयना किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई है। पुलिस ने फारूख को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
