चंपावत- उत्तराखंड के चंपावत जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां एक स्कूल में बाथरूम की छत से गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। बच्चों के परिजन दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी सहम गए। उधर हादसे की खबर मिलते ही शिक्षा महकमे के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार सुबह चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक स्थित मौनकांडा के प्राथमिक विद्यालय में बाथरूम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कक्षा तीन में पढ़ने वाले 8 वर्षीय छात्र चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्रा सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं।

हादसे की खबर पर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं।
चंपावत। पाटी ब्लाक में प्राइमरी स्कूल मोनकांडा के शौचालय की जर्जर छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि, तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाय। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहंच गए।
उधर स्कूल पहुंचे अभिभावकों में गुस्सा है। तो वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों की सलामती मांग रहे हैं। अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों का ऐसा हाल देख अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
