- परीक्षा नहीं कराने पर नेल्डा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
नई टिहरी: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेल्डा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन सिंह नेगी को विभागीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और छात्र हित में प्रतिकूल आचरण करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाखणीधार में संबद्ध किया गया है।
जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नेल्डा में कार्यरत एकल शिक्षक के अवकाश पर होने के कारण बीईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेल्डा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन सिंह नेगी को अर्द्धवार्षिक परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन पवन सिंह नेगी 23 अक्तूबर को न तो संबंधित स्कूल में स्वयं गए और न ही किसी अन्य शिक्षक को परीक्षा कराने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नेल्डा में भेजा। जिस कारण छात्रों ने स्वयं ही परीक्षा की कापी और प्रश्न पत्र वितरित किए। शिक्षक के स्कूल में न पहुंचने की
जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने संकुल समन्वयक को परीक्षा संपन्न कराने विद्यालय भेजा। तब जाकर छात्रों की परीक्षा संपन्न हो पाई। प्रधान मनोहर लाल ने डीएम से लेकर अन्य अधिकारियों को शिक्षक की लापरवाही की सूचना दी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने कहा कि इस विषय को गंभीरता से लिया गया है। मामला जानकारी में आते ही डीईओ-बेसिक को कार्रवाई के आदेश दे दिए गए थे। स्कूलों में शिक्षण और अन्य कार्यों के प्रति लापरवाही को किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का समय समय पर औचक रूप से निरीक्षण करने और लापरवाह शिक्षक-कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर 
