- चौदह लाख परिवारों को कम कीमत पर तेल, दाल, मसाला देने की तैयारी
देहरादून: राज्य के अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी राशन कार्ड वाले करीब 14 लाख परिवारों को सरकार रियायती मूल्य पर विशेष पोषण किट देने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। इस किट में दाल, तेल, मसाले सहित कई जरूरत की खाद्य सामग्री होंगी, जिसे 50 फीसदी तक सब्सिडी पर दिया जाएगा।
बैठक के बाद खाद्य मंत्री आर्या ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने आम गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की

है। पोषण किट इसी की अगली कड़ी है। इसमें लाभार्थी परिवारों को दाल, तेल, मसाले समेत अन्य उपयोगी खाद्य वस्तुएं शामिल होंगी। उन्होंने दूसरे राज्यों का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए। पड़ोसी राज्य हिमाचल में कई वर्षों से रियायती मूल्य पर जरूरी खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं।
मानसून से पहले अनाज का हो जाए भंडारण
खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले हर जिले में पर्याप्त अनाज की व्यवस्था कर दी जाए। जिलावार आवंटित अनाज का समय पर उठान कर दिया जाए। खासकर आपदा के प्रति संवेदनशील पर्वतीय जिलों में प्राथमिकता के साथ अगले तीन माह के अनाज का भंडारण करा दिया जाए। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
दाल योजना भी होगी नियमित :
राज्य में मुख्यमंत्री दाल पोषण योजना चल रही है, लेकिन नियमित रूप से लोगों को दाल नहीं मिल पा रही है। कई बार लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। पोषण किट के जरिए प्रति परिवार प्रतिमाह दाल समेत अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध रहेंगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
