Pithoragadh News: नाबालिक की शादी के पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। जहां पुलिस ऐन वक्त पर एंटी करती है। अब एक ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में देखने को मिला है। जहां बाल विकास अधिकारी गंगोलीहाट की सूचना पर गंगोलीहाट पुलिस ने ग्राम जड़तोला चिमटा में एक नाबालिक लड़की की शादी रूकवाई। लड़की की बारात घर पर पहुंच गई थी।
इधर जैसे ही पुलिस को नाबालिक के शादी की सूचना मिली तो थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह पुलिस टीम साथ के मौके पर पहुँचे। जहां सात फेरे शुरू होने वाले थे लेकिन पुलिस टीम ने ठीक समय पर शादी को रूकवाया। इसके बाद जन्मप्रमाण पत्रों की जाँच की तो लड़की की उम्र 15 वर्ष 4 महीने निकली। पुलिस ने दोनों परिवारों की काउन्सलिंग की। दोनों पक्षों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी कराना अपराध है। दोनों परिवारों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी।
इसके बाद लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। ऐसे दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों परिवारों को भविष्य में इस तरह का कार्य न करने हिदायत दी गयी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस अपने घर बड़ेना बंगाली वापस लौट गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह, देश दीपक, राजपाल सिंह, नरेन्द्र राणा, होमगार्ड विजय कुमार, गौरव बुंगला शामिल रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

