Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में दो लोगों के झगड़े में युवक को बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया ।यहां सितारगंज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के सामने बीडी नहीं देने पर दो मजदूरों में विवाद हो गया। बीच बचाव कर रहे तीसरे मजदूर की आरोपी ने तेज धारदार छुरी से गर्दन व पेट में हमला कर हत्या कर दी, जबकि दूसरे मजदूर ने भागकर जान बचाई। हत्याकाण्ड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार को सैकड़ों मजदूर मजदूरी में जाने के लिए मजदूर स्टैंड पर एकत्रित थे, यहां मजदूरों को काम पर ले जाने के लिए आसपास के लोग भी थे। सुबह करीब आठ बजे वार्ड संख्या एक चिंतीमजरा निवासी हनीफ का मजदूर तौफीक अहमद से बीड़ी को लेकर विवाद हो गया। विवाद को देख वहां मौजूद मजदूर रज्जन सैनी (40) पुत्र मिश्री लाल हाल निवासी गणेश मंदिर कालोनी व स्थायी थाना बरखेड़ा पौंटाकला पीलीभीत ने दोनों का बीच बचाव कराया।

आक्रोशित हनीफ ने पास के मुर्गे की दुकान से धारदार छुरी लाकर रज्जन के पेट, हाथ पर चाकू से प्रहार कर गला रेत दिया। जिससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद घटनास्थल पर सनसनी फैल गई। बाजार और नगर में भी दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कोतवाल बृजवाल ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किये। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ खटीमा वीर सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पत्नी कमला अपने बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची तो पति को मृतावस्था में देख गश खाकर गिर पड़ीं। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
