- शिक्षा विभाग में तबादले का फार्मूला तय, शिक्षकों को इस माध्यम से करना होगा तबादले का आवेदन।
देहरादून– राज्य में शिक्षा विभाग में तबादला एक्ट के तहत तबादले का फार्मूला तय हो गया है। शिक्षकों को प्रधानाचार्य के माध्यम से देना होगा अपने तबादले का आवेदन। दरअसल अनिवार्य और अनुरोध पर तबादले के इच्छुक शिक्षकों को तबादले का आवेदन अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से उपलब्ध कराने होंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को तबादलों में छूट के लिए अपने दावे के पक्ष में सभी प्रमाण भी देने होंगे। साथ ही सीआईओ को यह आदेश दिया गया है कि पोर्टल में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर और शिक्षकों के सभी रिक्त पदों का ब्यौरा 27 अप्रैल को 5 बजे तक अपलोड करना होगा।
प्रधानाचार्य, हेडमास्टर और शिक्षकों के रिक्त पदों की सही जानकारी जुटाने के लिए विभागीय पोर्टल को एक बार फिर से 2 दिन के लिए खोला जा रहा है। आपको बता दें ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय सभागार में बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गब्या॑ल की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा अधिकारियों ने तबादले को लेकर ऑनलाइन बैठक की। सभी कैडर के रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर ना होने पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा यह भी पाया गया है कि कुछ ब्लॉक से गलत आंकड़े भी दर्ज हैं। विभागीय पोर्टल को अंतिम मौके के रूप में 2 दिन और खोलने का निर्णय लिया गया है। देर शाम संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट का कहना है कि सीईओ सभी रिक्त पदों का सत्यापन करने के बाद ब्योरा मुहैया कराएंगे। अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर तबादले के आवेदन प्रधानाचार्य, बीईओ, सीईओ के माध्यम से सक्षम अधिकारी तक जाएंगे। कई बार देखा गया है कि तबादले के आवेदन सीधा उच्च स्तर तक भेज दिए जाते हैं। इससे अव्यवस्था बढ़ती है। इसलिए तय व्यवस्था के अनुसार ही तबादला आवेदन पत्र आगे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही आपको बता दें इस वर्ष भी शिक्षा विभाग में तबादला टाइम टेबल पर पिछड़ गया है। डीजी–शिक्षा बंसीधर ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐक्ट में 10 जून तक तबादला प्रकिया पूरी करने की व्यवस्था दी गई है। कोशिश है कि इस अवधि में प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। जरूरत पड़ेगी तो ऐक्ट में तय टाइम टेबल में रियायत के लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, उपनिदेशक जगमोहन सोनी और ऑनलाइन माध्यम से सभी सीईओ मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड 
