रुद्रपुर : उधम सिंह नगर जनपद के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्र में तीन मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का है जहां पर एक 13 वर्षीय बालक के द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली गई।
मृतक बालक का नाम अजय प्रजापति पुत्र हरप्रसाद प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 2 कृष्णा कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप बताया, अजय ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला पुलभट्टा थाना क्षेत्र का है जहां ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और मृतक के शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके अलावा तीसरी घटना गूलरभोज चौकी क्षेत्र की है जहां की रहने वाली सुमन कौर पत्नी जसवीर सिंह की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर मौत हुई है। परिजनों के द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया तीनों ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई को किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
