देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जनपद के 116 केंद्रों पर आयोजित होगी….जिसमें कुल 46,350 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरे जनपद को जोनों में विभाजित करते हुए 11 जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों, नोडल पुलिस अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, फेस ऑथेंटिकेशन एप सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सूक्ष्म जांच की जाए। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा एकल पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट कोषागार के डबल लॉक से निर्धारित समय पर संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था और समयबद्ध संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो…इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम रविंद्र ज्वांठा सहित आयोग के प्रतिनिधि, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 

