चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई…जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमर्शियल बोलेरो वाहन देवाल से घेस की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुनार बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रेस्क्यू टीम ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार अन्य घायलों का उपचार जारी है।
थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया था।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वाहन में आठ से दस लोगों के सवार होने की सूचना मिली थी। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
