देहरादून। जनपद देहरादून में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदाडे ने अधिकारियों को 18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिजिटाइजेशन कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) मौजूद रहे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह और शाम पोर्टल पर लॉगिन कर कार्यों की समीक्षा करें और प्रगति की नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि जो फार्म भरकर प्राप्त हो चुके हैं, उन्हें बिना देरी पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
उन्होंने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान को गति देने के निर्देश भी दिए। साथ ही बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में निर्देश दिए गए कि हाउसिंग सोसायटियों, कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि फार्म वितरण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन का कार्य भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन पूरा किया जाए। जिन मतदान केंद्रों पर प्रगति धीमी है, वहां वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून जनपद में कुल 13 लाख 76 हजार 813 मतदाता हैं। अब तक 3 लाख 27 हजार 236 ईएफएस फार्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 16 हजार 748 फार्मों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। शेष फार्मों का वितरण और डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
