टिहरी: प्रदेश में गुलदार, बाघ व हाथी के हमलों से परेशान लोग बंदरों का आतंक भी झेल रहे हैं। टिहरी जिले के पुजार गांव में बंदरों से खुद को बचाने के लिए भाग रहे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। भागते समय पैर फिसलने से वह लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
- टिहरी जिले के प्रतापनगर विकासखंड में कई गांवों में बड़ी संख्या में बंदर हैं, जो अब हमलावर
- टिहरी जिले के पुजार गांव की घटना, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक
- ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग
यहां रौणद रमोली क्षेत्र के पुजार गांव में रहने वाले कीर्तिराम व्यास का बेटा सुशील व्यास (21) रविवार शाम गांव से कुछ दूर घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस दौरान बंदरों के झुंड ने सुशील पर हमला कर दिया। उसने बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर किसी तरह सुशील को निकाला और लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम न तो अस्पताल पहुंची और न गांव ही। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होंने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 

