उत्तराखंड- यहां नग्न अवस्था में झाड़ियों में मिली लाश, पुलिस छानबीन में जुटी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Udham Singh Nagar Crime News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित प्रेम आश्रम के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है सूचना पर सीओ अभय सिंह ,कोतवाल विक्रम राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था तथा मृतक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं तथा उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था । युवक की शिनाख्त वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी निवासी सद्दाम(20) पुत्र नबी अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक बैंड बजाने का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है , सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक विगत 18 मई को सद्दाम घर से कुछ लोगों के साथ निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में सद्दाम के पिता नवी हसन ने पुलिस को तहरीर देकर नवाब पुत्र नीर हसन, निशा, गंगा राम, शहनवाज और इरफान आदि के विरूद्ध सद्दाम को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सद्दाम की तलाश शुरू कर दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें