नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का बहुत बड़ा हाथ है। कहा जाता है कि आईपीएल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रदर्शन करने का मौका देता है। जिसके बाद वह भारतीय टीम में शामिल हो जाते हैं। लेकिन आईपीएल की तरह अब Dream11 जैसे एप भी लोगों के सपने पूरे कर रहे हैं। इस बार एक ड्राइवर सिर्फ ₹59 लगाकर रातों रात करोड़पति बन गया है।
बता दें कि सारण जिले के अमनौर प्रखंड के रसूलपुर गांव के रहने वाले रमेश कुमार ने dream11 पर एक टीम बनाई थी। उन्होंने ₹59 लगाए थे और उन्हें दो करोड़ रुपए का इनाम मिला। रमेश कुमार काफी समय से फेंटेसी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह 49 रुपए में खेलते थे। लेकिन हाल ही में हुए पंजाब और लखनऊ के मैच में उन्होंने ₹59 लगाए।

रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लीग में प्रथम स्थान पाकर दो करोड़ का इनाम जीता है। रमेश बताते हैं कि उन्हें मैच के अगले दिन मैसेज आया कि उन्हें नंबर एक पर रखा गया है और उन्होंने 2 करोड रुपए जीत लिए हैं। जीएसटी कटने के बाद उसके खाते में एक करोड़ 40 लाख आ भी गए हैं। रमेश कुमार पेशे से ड्राइवर हैं। उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। वह चाहते हैं कि वह अपने बच्चों व समाज के अच्छे कार्यों पर इन पैसों को खर्च करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
