हल्द्वानी- हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण के छूटे हुए कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले 6 महीने के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करते हुए उसके संचालन की रूपरेखा तैयार करने को कहा, अभिनव कुमार ने कहा कि हल्द्वानी में यह स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स कुमाऊं भर के युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स 173 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि स्टेडियम को निजी हाथों पर दिए जाने पर भी शासन स्तर पर विचार किया जाएगा, प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पहाड़ की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 


